हमारे संपर्क में कांग्रेस के कई बड़े नेता, जल्द जॉइन करेंगे BJP: CM जयराम ठाकुर

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हमारे संपर्क में कांग्रेस के कई बड़े नेता, जल्द जॉइन करेंगे BJP: CM जयराम ठाकुर

शिमला: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कई बड़े नेता भाजपा का दामन थाम सकते हैं। 

कई नेता हमारे संपर्क में:

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी में भगदड़ मची हुई है। जिसे रोकने के लिए पार्टी में चार कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए हैं। लेकिन उनके पास न कोई अधिकार है और न ही कोई संविधानिक शक्ति। 

उन्होंने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के कई विधायक और बड़े नेता हमारे संपर्क में हैं और उनके साथ हमारी बातचीत चल रही है। आने वाले समय में वह भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम सकते हैं। 

कांग्रेस के विधायक बने मुर्गा:

गौरतलब है कि पिछले दिनों सूत्रों के हवाले से खबर आई थी कि कांग्रेस के कई सिटिंग विधायक भाजपा जॉइन कर सकते हैं। ऐसे विधायकों की संख्या दस के करीब होने का दावा भी किया गया था। 

बीते कल कांग्रेस अध्यक्ष और मंडी सांसद प्रतिभा सिंह के विधायकों को मुर्गा कह कर संबोधित करने के बाद से पार्टी में रोष और अधिक बढ़ गया है। आने वाले समय में देखना दिलचस्प होगा कि कांग्रेस पार्टी एकजुट रहती है या फिर कई टुकड़ों में बंट जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ