मंडीः हिमाचल प्रदेश में महिलाओं व बच्चियों संग घटित हो रही आपराधिक वारदातें थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। ताजा मामला प्रदेश के मंडी जिले के तहत आते करसोग उपमंडल का है। जहां एक नाबालिग लड़की ने एक युवक के खिलाफ जबरदस्ती करने को लेकर शिकायत दर्ज करवाई है।
शिमला का है युवक
मिली जानकारी के मुताबिक नाबलिग लड़की सोशल मीडिया के माध्यम से राजधानी शिमला के कुमारसैन के रहने वाले एक युवक के संपर्क में आई। बातचीत के दौरान आरोपित युवक ने किशोरी को मिलने के लिए बुलाया। जब किशोरी युवक से मिलने पहुंची तो युवक ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया।
परिजनों ने करवाई शिकायत दर्ज
किशोरी ने आपबीती परिजनों को सुनाई। इस पर किशोरी के घरवालों ने आरोपित युवक के खिलाफ करसोग पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई। उधर, मिली शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपित युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले के संबंध में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
डीएसपी बोलीं- जागरूक रहने की जरुरत
मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी गीतांजलि ठाकुर ने बताया कि जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगाा। उनका कहना है कि सोशल मीडिया की दोस्ती से जुड़े हुए इस तहत के ज्यादातर मामले आते हैं। किशोरियों को इस संबंध में जागरूक होने की जरुरत है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks