चंबाः हिमाचल प्रदेश में पेयजल पाइप ठीक करते वक्त अचानक से पहाड़ी पर से गिरे पत्थर कि चपेट में आने से फिटर की मौत होने की खबर सामने आई है। मामला प्रदेश के चंबा जिले के तहत आती ग्राम पंचायत साच का है।
अचानक से गिरने लगे पहाड़ी से पत्थर
जान गंवाने वाले फिटर का नाम प्यार सिंह पुत्र चतरो राम है जो कि पंचायत साच के टिपरा गांव का रहने वाला है। मिली जानकारी के मुताबिक पंचायत में पेयजल पाइप ठीक करने का काम चल रहा था। इस बीच अचानक से पहाड़ी पर से पत्थर गिरने शुरु हो गए।
सिर पर चोट लगने से गई जान
पुलिस कर रही जांच
मौके पर मौजूद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक फिटर के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। मामले की पुष्टि डीएसपी चंबा अभिमन्यु वर्मा ने की है।
बरसात में रहता है भूस्खलन का डर
बता दें कि प्रदेश में बारिश का दौर शुरु हो चुका है। ऐसे में भारी बारिश के चलते पहाड़ी पर से पत्थर गिरने तथा भूस्खलन की स्थिति ज्यादा रहती है। इसके चलते प्रदेश में की हादसे भी पेश आते हैं। ऐसे में लोगों को ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks