राशिफल 30 दिसंबर: मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोग जरूर पढ़ें

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

राशिफल 30 दिसंबर: मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोग जरूर पढ़ें


शिमला। हिन्दू धर्म मे ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल। 

मेष राशि (Aries) – आज पुराने रिश्तेदार या परिचित से स्नेह मिलेगा। आर्थिक मामलों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। क्या न करें- आज आपको चाहिए कि निजी जीवन में उपजे छोटे विवाद को बड़ा न बनाएं।

वृषभ राशि (Taurus) – व्यापार-व्यवसाय के माध्यम से अच्छा लाभ मिलने से आप अच्छी बचत कर पाएंगे। क्या न करें- आज किसी काम में मिली असफलता के कारण आई चिंता आपको थका सकती है।

मिथुन राशि (Gemini) – आज मित्रों के साथ कुछ समय बिताएंगे और नई योजनाओं को लेकर उत्साहित रह सकते हैं। क्या न करें- आज नए प्रेम संबंधों के चक्कर में पुराने संबंधों को नजरअंदाज करने से बचें।

कर्क राशि (Cancer) – आज काम विलंब से पूरे होंगे। कुछ प्रतिस्पर्धी अड़चनें पैदा करने की कोशिश कर सकते हैं। क्या न करें- किसी आवश्यक काम की पूर्ति के लिए किसी से आर्थिक सहायता ना लें।

सिंह राशि (Leo) – आज आपका चुंबकीय और जिंदादिल व्यक्तित्व आपको सबके आकर्षण का केंद्र बना देगा। क्या न करें- आज काम तो बनते रहेंगे, लेकिन थोड़े-बहुत व्यवधान आ सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo) – आज किसी व्यापार या व्यवसाय को शुरू करने में खर्चे हो सकते हैं। क्या न करें- किसी प्रकार की लापरवाही उचित नहीं होगी। मानसिक चिंताओं के कारण तकलीफ संभव है।

तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल यहां देखें- क्लिक करें 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ