शिमला। हिन्दू धर्म मे ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल।
मेष राशि (Aries) – आज के दिन आप पैसे के लेन-देन से संबंधित काम आसानी से पूरे कर सकेंगे। क्या न करें- नौकरी में बदलाव देखने को मिलेंगे, परंतु अपने गुस्से और आवेश को अनियंत्रित ना होने दें।
वृषभ राशि (Taurus) – आज नौकरी-धंधे से संबंधित सभी कार्य थोड़े से प्रयास से ही पूरे होंगे। क्या न करें- आज पड़ोसियों के साथ तथा काम के स्थान पर अपने नजदीक बैठने वाले लोगों के साथ मतभेद ना करें।
मिथुन राशि (Gemini) – आज का दिन व्यवसाय एवं उन्नति के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। क्या न करें- जितना संभव हो आज प्रॉपर्टी निवेश को टालना ही सही रहेगा। वाहन की खरीद-बिक्री आज ना करें।
कर्क राशि (Cancer) – आज के दिन आपको व्यवासाय विस्तार के लिए नए उत्पाद बाजार में उतारने चाहिए। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए अच्छा है। क्या न करें- आज अपने प्रयास से परिस्थितियों को बिगडऩे ना दें।
सिंह राशि (Leo) – आज अधिक आमदनी और उधार वसूली के काम के लिए शुभ समय है। इसका फायदा उठाएं। क्या न करें- आज गुस्सा और नकारात्मक विचारों को खुद पर हावी ना होने दें।
कन्या राशि (Virgo) – आज करियर तथा शिक्षा के मामले में दिन काफी अच्छा रहने की संभावना है। आपको वित्तीय एवं आर्थिक लाभ भी मिलेंगे। क्या न करें- आज जीवनसाथी से विवाद ना करें। छोटी-छोटी बात पर गुस्सा न हों।
तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल यहां देखें- क्लिक करें
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks