शिमला। हिन्दू धर्म मे ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल।
तुला राशि (Libra) – आज परिवार, व्यापार और स्वास्थ्य में लाभ होगा। आप दूसरों की बातों को ध्यानपूर्वक सुनेंगे एवं दूसरों से मधुर व्यवहार करेंगे। क्या न करें- आज गुस्से को बेकाबू ना होने दें।
वृश्चिक राशि (Scorpio) – आज यात्रा फलदायी सिद्ध होगी। आर्थिक लाभ भी होगा और नौकरी में शुभ फल भी मिलेगा। क्या न करें- आज आप अपने स्वार्थीपन का परिचय ना दें और ना ही किसी पर आरोप-प्रत्यारोप लगाएं।
धनु राशि (Sagittarius) – आज कार्यक्षमताओं में अनूठी वृद्धि होगी। मीडिया, मनोरंजन, ऑटोमोबाइल के क्षेत्र में हैं, तो लाभ होगा। क्या न करें- आज पिता या पिता तुल्य व्यक्ति के साथ मतभेद ना होने दें।
मकर राशि (Capricorn) – आज लंबी व लाभकारी यात्रा के योग हैं। कानूनी मामलों में विजय के प्रबल योग रहेंगे। क्या न करें- आज विकट परिस्थितियों में भी मन में अपनों के प्रति संशय ना पालें। इसका खामियाजा आपको उठाना पड़ सकता है।
कुंभ राशि (Aquarius) – आज के दिन आर्थिक स्थिति मजबूती की ओर बढ़ेगी। संयमित दिनचर्या का बढिय़ा असर भी दिखाई देगा। क्या न करें- आज किसी महिला या पुरुष के प्रति आकर्षण से बचें।
मीन राशि (Pisces) – आज व्यापार के क्षेत्रों में किस्मत साथ देगी। कारोबार बढ़ाने के नए आयामों पर विचार संभव है। क्या न करें- आज अपने लाभ के चक्कर में किसी दूसरे को मोहरा ना बनाएं।
मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल यहां देखें- क्लिक करें
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks