शिमला में जन्मे इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर रॉबिन जैकमैन का निधन

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

शिमला में जन्मे इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर रॉबिन जैकमैन का निधन



शिमला डेस्क। हिमाचल प्रदेश की मौजूदा राजधानी शिमला में जन्मे इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर रॉबिन जैकमैन का निधन हो गया। वह 75 साल के थे। जैकमैन ने 1966 से 1982 के बीच 399 फर्स्ट क्लास मैचों में 1402 विकेट लिए। संन्यास के बाद वह दक्षिण अफ्रीका में कमेंटेटर बन गए थे। 

जैक वही कॉमेंटेटर हैं, जिन्होंने 2003 वर्ल्ड कप के एक मैच में पाकिस्तान पर भारत की धमाकेदार जीत के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान सचिन तेंडुलकर से बात करते हुए कहा था- थैंक यू सचिन, आपने हमें एक अच्छी बैटिंग देखने का मौका दिया। जिस अंदाज में आप खेले ऐसा मैंने कभी नहीं देखा।

जैकमैन का भारत से भी खास रिश्ता है। उनका जन्म 13 अगस्त 1945 को शिमला में हुआ था। जहां उनके पिता सेकंड गुरखा राइफल्स में मेजर के पद पर तैनात थे। उनका परिवार 1946 में इंग्लैंड लौट गया। जैकमैन ने इंग्लैंड के लिए 4 टेस्ट और 15 वनडे खेले। टेस्ट में उन्होंने 14 जबकि वनडे में 19 विकेट अपने नाम किए। 

उनके निधन पर आईसीसी ने जारी बयान में कहा ,‘हम महान कॉमेंटेटर और इंग्लैंड के पूर्व गेंदबाज रॉबिन जैकमैन के निधन से दुखी हैं। उनका 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति क्रिकेट जगत की संवेदनाएं।’

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ