कर्मचारियों की चांदी: PF पर मिलेगा 8.5% का एकमुश्त ब्याज, आज खाते में आ सकती है रकम

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

कर्मचारियों की चांदी: PF पर मिलेगा 8.5% का एकमुश्त ब्याज, आज खाते में आ सकती है रकम

नई दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार की तरफ से कर्मचारियों के लिए नए साल से पहले बड़ी खुशखबरी आई है। दरअसल, केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2019-20 के लिए एम्प्लॉइज प्रोविडेंट फंड पर 8.5% का एकमुश्त ब्याज देने के प्रस्ताव पर सहमती जाता दी है। अब बताया जा रहा है कि ब्याज की यह रकम कल तक यानी 31 दिसंबर 2020 तक कर्मचारियों के खाते में पहुंच जाए।

सरकार के एक अधिकारी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वित्त मंत्रालय से EPFO को एकमुश्त 8.5% ब्याज देने की इजाजत मिल गई है। बता दें कि ब्याज दर से जुड़े प्रस्ताव पर श्रम और वित्त मंत्रालय की इसी हफ्ते बैठक हुई थी। इस बैठक में वित्त मंत्रालय ने जोखिम भरे निवेश पर कुछ चिंता जताते हुए ब्योरा मांगा था।

वहीं, इस साल मार्च महीने में EPFO के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज ने EPF पर वित्त वर्ष 2019-20 के लिए 8.5% ब्याज देने का फैसला किया था। जिसके बाद सितंबर में उसने कोविड-19 के चलते बने हालात को देखते हुए 8.5% का ब्याज 2 किस्तों में देने का प्रस्ताव दिया था। EPFO के इस प्रस्ताव में कहा गया था कि 8.15% वाली किश्त तुरंत 6 करोड़ कर्मचारियों खाते में डाल दी जाए और बाकी 0.35% रकम 31 दिसंबर से पहले जमा कराई जाए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ