
शिमला डेस्क: हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी शुरू हो गई है। बर्फबारी के कारण अब सड़कें भी बंद होनी शुरू हो गई हैं। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को भी प्रदेश के कई मुख्य सड़कों पर यातायात बाधित रही। जिनमें 3 एनएच जलोड़ी जोत, रोहतांग पास और एनएच 305 के अलावा राजमार्ग लाहौल-स्पीति-26 सहित 330 सडकें शामिल हैं। इस वजह से परिवहन निगम के 211 रूट प्रभावित रहा, साथ ही प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर एचआरटीसी की करीब 97 बसें फंसी हैं।
बता दें कि लाहौल-स्पीति में सबसे ज्यादा 73 सड़कें बंद हैं और 65 रूट प्रभावित है। चंबा और किन्नौर के भी दर्जनों रूट मंगलवार को बंद रहा। कोहरा पड़ने की वजह से शिमला सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 10 बजे के बाद परिवहन सेवा शुरू हुई।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला से मिली जानकारी के अनुसार तीन जनवरी तक मौसम साफ रहेगा। इस दौरान तापमान भी कम रहेगा। साथ ही हिमाचल में बर्फबारी के चलते लोक निर्माण विभाग ने कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। करीब 10 हजार कर्मचारियों को फील्ड में बर्फ हटाने के काम में लगाया गया है। विभाग के इंजीनियर इन चीफ भुवन शर्मा ने बताया कि तीन दिन के भीतर सभी सड़कें यातायात के लिए बहाल कर दी जाएंगी।
क्रिश्मस पर अटल-टनल से गुजरी 5 हजार गाड़ियां:
वहीं, बर्फबारी के साथ-साथ क्रिसमस और न्यू इयर की वजह से भी प्रदेश में पर्यटकों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। डीजीपी संजय कुंडू ने बताया कि क्रिसमस के दिन रिकॉर्ड पांच हजार वाहनों की अटल-टनल से आवाजाही हुई है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि अब नए साल के मौके पर लगभग दस हजार के करीब वाहनों का अटल-टनल से आर-पार होने की संभावना है।
बता दें कि अटल-टनल के क्षेत्र में क्रिश्मस के मौके पर माइनस 18 डिग्री के करीब तापमान थी, इतनी अधिक ठंड होने के बावजूद पुलिस के जवानों ने काफी संजीदगी से अपनी ड्यूटी निभाई। साथ ही सुरक्षा दृष्टिकोण से अटल-टनल में सुरक्षा व्यवस्था और सर्विलांस काफी कड़ा किया गया है।
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks