रिलायंस देगी नए साल का तोहफा: दोबारा लॉन्च होगा 4G फीचर वाला जियो फोन!

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

रिलायंस देगी नए साल का तोहफा: दोबारा लॉन्च होगा 4G फीचर वाला जियो फोन!



नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कम्पनी रिलायंस जियो 4G फीचर वाला अपना जियो फोन दोबारा लॉन्च करने वाली है। बतौर रिपोर्ट्स, इस बात की ज्यादा संभावना है कि यह 2021 की पहली तिमाही में लॉन्च कर दिया जाएगा। दरअसल, कोरोना महामारी के बीच वर्क और स्टडी फ्रॉम होम जैसी स्थिति को देखते हुए कंपनी द्वारा यह फैसला लिया गया है। बताया जा रहा है कि इससे काम, स्टडी और मनोरंजन के मार्केट में लगातार ग्रोथ देखने को मिल रही है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नए रिलायंस जियो फोन को कॉन्ट्रैक्ट पर विनिर्माण करने वाली कंपनी फ्लेक्स द्वारा बनाया जाएगा। एजेंसी के मुताबिक़ रिलायंस जियो का टार्गेट मार्केट के लगभग 20-30 करोड़ मोबाइल उपभोक्ता हैं, जो वर्तमान में 2G यूजर हैं। गौरतलब है कि जियो के नए 4G फोन की दोबारा लॉन्चिंग तब हो रही है, जब जियो और गूगल एंड्रॉयड स्मार्टफोन का भारत में ट्रायल जारी है। 

बता दें कि इसी साल के शुरुआत में गूगल ने जियो प्लेटफॉर्म में 7.7% हिस्सेदारी के लिए 33,737 करोड़ रुपए का निवेश किया था। इसी साल जुलाई में कंपनी की सालाना बैठक में कंपनी चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा था कि भविष्य में 2G मुक्त भारत के लिए उनकी कंपनी गूगल के साथ मिलकर काम करेगी। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए कम कीमत में 4G और 5G स्मार्टफोन का निर्माण किया जाएगा। इससे पहले कंपनी ने साल 2017 में जियो फोन लॉन्च किया था, जिसके 10 करोड़ से ज्यादा यूजर हैं। इनमें से ज्यादातर यूजर पहली बार इंटरनेट यूज कर रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ