ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में महिला पुलिस थाना में एक महिला ने दहेज़ प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है। महिला ने अपने ससुराल पक्ष पर मारपीट का गंभीर आरोप भी लगाया है। पुलिस ने महिला द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करे छानबीन शुरू कर दी है।
महिला द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के अनुसार उसकी शादी हिंदू रीति-रिवाज से 2019 को पुनीत वर्मा पुत्र अन्नत राम निवासी धर्मपुरा डॉ। खन्नानगर अमृतसर पंजाब से हुई थी। शिकायतकर्ता महिला का आरोप है कि उसके पति की किसी बीमारी के कारण बीते 27 अक्तूबर को मौत हो गई। पीड़ित महिला का आरोप है कि उसके पति की मौत के बाद उसके ससुर और उसके परिवार के लोग उसे दहेज के लिए तंग करते हैं और पैसों की मांग करते हैं।
शिकायतकर्ता महिला ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks