वहीं, पुलिस द्वारा अफीम के साथ गिरफ्तार की गए शख्स की पहचान भगत बहादुर (58) गांव स्पीलो तहसील पूह, जिला किन्नौर के तौर पर हुई है। शुरुआती जांच के अनुसार आरोपी अफीम की खेप लेकर दिल्ली जा रहा था। वह नशा माफिया के संपर्क में था और दिल्ली उसे ड्रग डीलर को सप्लाई देनी थी।
पुलिस के अनुसार ख्वारा चौकी के पास नाका लगाया गया था। सुबह करीब चार बजे छितुकल-चंडीगढ़ रूट की बस को तलाशी के लिए रोका गया। इसमें 27 नंबर सीट पर बैठे नेपाली से तलाशी में यह अफीम बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने नशे के पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि नेपाली मूल के व्यक्ति को अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के तार कहां तक जुड़े हैं, इसका पता लगाया जा रहा है। पूछताछ जारी है।
पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह रिकांगपिओ-हमीरपुर बस से वह शिमला पहुंचा था। इसके बाद तड़के सुबह उसने दिल्ली जाने के लिए टिकट लिया और एसआरटीसी की बस में बैठ गया। बताया गया कि स्पीति वैली में उसका अपना ढाबा है। दिल्ली के ड्रग डीलर उसके संपर्क में हैं।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks