शिमला। हिन्दू धर्म मे ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल।
अगर आज है आपका जन्मदिन तो कुछ ऐसा बीतेगा साल- इस साल जल्दबाजी में की गई डील से आपको नुकसान हो सकता है। नई जगह जॉब पाने या नया व्यापार शुरू करने से पहले अच्छी तरह से उसकी जांच-पड़ताल कर लें। एक साथ बहुत से काम हाथ में लेने से परेशानी हो सकती है। आर्थिक समस्याएं दूर हो जाएंगी। आय के नए स्रोत मिल सकते हैं।
मेष (Aries) : आज कुछ लाभ के योग बन रहे हैं। यदि ग्लैमर जगत से जुड़े हैं तो सम्मान मिल सकता है। क्या न करें- कोशिश भर आज आप अपने क्रोध और अपनी वाणी पर बहुत नियंत्रण रखें।
वृष (Taurus) : आज किसी स्त्री मित्र से सहयोग के कारण लाभ होगा। माता के साथ थोड़ा समय बिताएं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। क्या न करें- स्वास्थ्य संबंधी मामलों की अनदेखी न करें।
मिथुन (Gemini) : आज बड़े भाई या पिता से वैचारिक मतभेद हो सकता है। इसके चलते कुछ कष्ट मिल सकता है। नया वाहन खरीदने का योग है। क्या न करें- आज किसी बड़ी समस्या में फंसते-फंसते बचेंगे। लापरवाही न बरतें।
कर्क (Cancer) : आज भाग्यवश आपका साहस बढ़ा-चढ़ा रहेगा। बाहरी संबंधों से लाभ मिल सकता है। समाज के उच्च वर्ग के लोगों से संपर्क बढ़ेगा। क्या न करें- आज अपने अधीनस्थों पर भरोसा न करें।
सिंह (Leo) : आज आपका पराक्रम और साहस खूब बढ़ा रहेगा। नए समाज में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। क्या न करें- आज अपनी वाणी को कठोर होने से बचाएं।
कन्या (Virgo) : आज के दिन चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छे लाभ का योग है। अच्छे समय के बावजूद अपनी सेहत का ध्यान रखें। क्या न करें- आज किसी नए कार्य में हाथ न डालें।
तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल यहां देखें- क्लिक करें
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks