also read: शर्मनाक: रेप केस में 7 साल सजा काटकर आए शिमलावासी ने फिर किया दुष्कर्म, अरेस्ट
बतौर रिपोर्ट्स, 1098 के माध्यम से चाइल्ड लाइन को सूचना मिली कि पांवटा उपमंडल में एक नाबालिग का यौन शोषण करवाया जा रहा है। नाबालिग ने बताया कि वह पांवटा साहिब में एक महिला के साथ रह रही है। नाबालिग उस महिला के घर का सारा काम करती है। बता दें कि यह मामला पहले भी चाइल्ड लाइन के संज्ञान में आया था। जिसके बाद टीम के सदस्य निशा व राम लाल द्वारा मौके का दौरा किया गया था। हालांकि, उस दौरान बच्ची घर पर ही मिली थी।
also read: छात्रवृत्ति घोटाला: CBI का खुलासा- पत्नी को मोहरा बना किया था 265 करोड़ का गबन
अब दोबारा से यह मामला सामने आने के बाद जब लड़की की काउंसिलिंग की गई तो उसने बताया कि उसकी उम्र 15 साल है और उसकी शादी करवाई गई है। लड़की के मुताबिक़ उसे लड़के के साथ नहीं रहना है। पीड़िता ने खुलासा किया कि महिला उससे जबरन देह व्यापार करवाती है। जब नाबालिग ने घर से भागने का प्रयास किया गया तो जीजा उसे वापस वहीं ले आया। इसके बाद बच्ची के माता-पिता की भी काउंसलिंग की गई है। वहीं, लड़की को माता-पिता की मौजूदगी में बाल कल्याण समिति के माने पेश किया गया। काउंसलर ने बच्ची के बयान कलमबद्ध किए हैं। पुलिस ने आरोपी महिला और जीजा के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा भी मामले की जांच की जा रही है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks