शिमला। हिन्दू धर्म मे ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल।
मेष राशि (Aries) – आज आपकी आय व व्यय दोनों ही समान रूप से बने रह सकते हैं, लेकिन निवेश के लिए समय अधिक अनुकूल है। क्या न करें- आज अपने दोस्तों के साथ कहीं जाने की योजना न बनाएं।
वृषभ राशि (Taurus) – आज आपका मित्र आपकी आर्थिक रूप से मदद कर सकता है। आपके समक्ष जो खर्चे उभरकर सामने आएंगे, उन्हें आप रोकने में सफल रहेंगे। क्या न करें- आज आपकी कार्यक्षमता पर उंगली उठ सकती है।
मिथुन राशि (Gemini) – आज अपनी बातों को बहुत प्रभावशाली ढंग से रखने में सफल होंगे। अचानक धन लाभ या धन हानि की संभावना बन रही है। क्या न करें- आज मन-मस्तिष्क को नियंत्रित रखें। साधना-उपासना का सहारा लें और प्रसन्न रहें।
कर्क राशि (Cancer) – आज व्यावसायिक यात्राएं होंगी। अपनी समस्याओं का समाधान ख़ुद ही करें। क्या न करें- आज आप दूसरों के इस्तेमाल किए वस्त्रों को न पहनें। खासकर दूसरों के तौलिए का उपयोग तो बिल्कुल भी न करें।
सिंह राशि (Leo) – आज परिवार से संबंध ठीक-ठाक रहेगा। कारोबार से संबंधित कार्य संपन्न होंगे। कुछ प्रभावशाली लोगों से आपकी मुलाकात होगी। क्या न करें- आज मन-मस्तिष्क को नियंत्रित रखें।
कन्या राशि (Virgo) – आज कारोबार के नए स्रोत सामने आएंगे। भाग्य पूरी तरह से साथ देने वाला है। अचानक से धन की प्राप्ति हो सकती है। क्या न करें- आज फैसलों के समय किसी प्रकार की जल्दबाजी न करें।
तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल यहां देखें- क्लिक करें




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks