राशिफल 2 जनवरी: तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोग जरूर पढ़ें

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

राशिफल 2 जनवरी: तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोग जरूर पढ़ें

शिमला।  हिन्दू धर्म मे ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल। 

तुला राशि (Libra) – आज कारोबार के क्षेत्र में एकाग्रता की कमी रह सकती है। हालांकि दोस्तों का सहयोग निश्चित रूप से प्राप्त होगा। क्या न करें- आज आलस्य का पूरी तरह से त्याग करना जरूरी है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) – आज धार्मिक कार्य के आयोजन में आपकी भूमिका ज्यादा रहेगी। आपके मनोबल और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। क्या न करें- अपने कार्यों को पूरा करने के लिए हरसंभव प्रयास करें।

धनु राशि (Sagittarius) – यदि नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे हैं तो प्रयास करें, सफलता मिल सकती है। कारोबार से जुड़े कार्य आरंभ करें। क्या न करें- आज प्रबंधन संबंधी कार्यों को अपने हाथ में लेने से परहेज करें।

मकर राशि (Capricorn) – अपनी पसंद का काम करने में सफल रहेंगे। परिवार के साथ यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। आज कुछ नए दोस्त भी बनेंगे। क्या न करें- आज सेहत का समुचित ख्याल रखें। दोस्तों के साथ मेल-भाव बनाए रखें।

कुंभ राशि (Aquarius) – अधीनस्थों का सहयोग प्राप्त होगा। इससे कुछ हद तक आपका कार्यभार कम होगा। व्यापार के विस्तार में व्यय होना संभावित है। क्या न करें- उच्चाधिकारियों से सहयोग की उम्मीद न ही रखें तो बेहतर होगा।

मीन राशि (Pisces) – आज यात्रा के कारण विश्राम करने का भरपूर मौका मिलेगा। प्रत्येक क्षेत्र में सफलता मिलने की उम्मीद है। दोस्तों का सहयोग प्राप्त होगा। क्या न करें- आज कारोबार से संबंधित लक्ष्यों के प्रति आप कटिबद्ध रहेंगे।

मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल यहां देखें- क्लिक करें 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ