शिमला/मंडी। प्रदेश की राजधानी शिमला स्थित पुलिस स्टेशन कुमारसैन के अंतर्गत पर्यटन नगरी नारकंडा के निकट बतनाल में एक कार दुर्घटना में 2 लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य शख्स गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नारकंडा से जरोल की ओर जा रही मारुति कार देर रात बतनाल के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।
इस हादसे में दो युवकों अंकित (24) पुत्र राजिंदर गांव क्वानू जरोल उपतहसील कोटगढ़ और नेपाली मूल के युवक मनीष (27) पुत्र भरत सिंह की मौके पर मौत हो गई। जबकि, निखिल (28) पुत्र रामस्वरूप गांव क्वानू जरोल उपतहसील कोटगढ़ गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद शिमला में भर्ती कराया गया है। वहीं, मौके से बरामद किए गए दोनों शव का पोस्टमोर्टम कराने के मृतक के परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मंडी: न्यू ईयर पार्टी मनाकर घूमने जा रहे लोगों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से सामने आए ताजा मामले में न्यू ईयर की पार्टी मनाकर घूमने जा रहे दो लोगों की कार अचानक गलू से कुछ ही दूरी पर फिसलकर सड़क किनारे टकरा गई। हादसे में कार चालक की जान चली गई, जबकि कार में बैठा एक अन्य शख्स घायल हुआ है। मरने वाले का नाम रामदास (55) पुत्र केशव राम गांव डिगली डाकघर हराबाग, मंडी के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद शव को मृतक के परिजनों को सौंप दिया गया है।
पुलिस द्वारा मामले के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि देर रात किशन चंद गांव अवायर (हराबाग) और रामदास पुत्र केशव राम गलू की ओर जा रहे थे। इस दौरान जैसे ही गलू से थोड़ा पीछे पहुंचे तो तेज रफ्तार गाड़ी सड़क से फिसलकर बायीं तरफ नाली में चली गई और रामदास बेहोश हो गया। इसके बाद उन्हें एंबुलेंस से जोगिंद्रनगर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने रामदास को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks