दो सुसाइड: मोगीनंद में विवाहित ने लगाईं फांसी, ऊना में शख्स ने निगला जहर

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

दो सुसाइड: मोगीनंद में विवाहित ने लगाईं फांसी, ऊना में शख्स ने निगला जहर


सिरमौर/ऊना। हिमाचल प्रदेश में आत्महत्या की वारदातें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। आज के दिन सूबे से सुसाइड के दो मामले रिपोर्ट किए गए हैं। सिरमौर जिले से सामने आए पहले मामले में कालाअंब मार्ग पर मोगीनंद में किराए के मकान में रह रहे 30 साल के विवाहित व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि, घटनास्थल से किसी भी तरह का कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं किया गया है, लिहाजा पुलिस आत्महत्या के कारणों को लेकर अंतिम नतीजे पर नहीं पहुंची है। 

पुलिस द्वारा मामले के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि मृतक व्यक्ति कालाअंब की एक फैक्टरी में काम कर रहा था, जिसने मोगीनंद में कमरा किराए पर ले रखा था, वहीं पत्नी व बच्चे धीड़ा गांव में ही रह रहे हैं। पुलिस ने सोमवार को मृतक का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसका शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस द्वारा मामले की जांच कर इस आताम्हात्य के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। 

ऊना के युवक ने निगला जहर 

वहीं, ऊना जिले के रायपुर कलसेहड़ा से सामने आए ताजा मामले में गलती से जहरीला पदार्थ निगलने के चलते एक 65 वर्षीय शख्स की मौत हो गई। मृतक का नाम मोहन लाल पुत्र जगीरी लाल था, जो वार्ड नंबर आठ रायपुर कलसेहड़ा का रहने वाला था। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उसका पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। 

पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार मोहन लाल ने रविवार रात्रि गलती से एक दवाई खा ली थी। जिसके बाद तबीयत बिगडऩे पर परिजन मोहन लाल को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ