राशिफल 3 जनवरी: मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोग जरूर पढ़ें

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

राशिफल 3 जनवरी: मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोग जरूर पढ़ें


शिमला। हिन्दू धर्म मे ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल। 

मेष राशि (Aries)

  • फायदा- बिजनेस को लेकर कोई बड़ी खबर आज मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी दिन अच्छा है। स्टूडेंट को सफलता मिल सकती है।
  • नुकसान- कुछ लोग आपकी गलती का फायदा उठा सकते हैं। आज का काम कल पर न टालें। सेहत को लेकर परेशानी बनी रहेगी।
  • उपाय- गरीब बच्चों को चॉकलेट या कुछ मीठा खिलाएं।

वृषभ राशि (Taurus) 

  • फायदा- करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। पुरानी बीमारी में आराम मिल सकता है।
  • नुकसान- बेवजह किसी पर गुस्सा हो सकते हैं। कामकाज में भाग-दौड़ बनी रहेगी। लव लाइफ में परेशानी बनी रहेगी।
  • उपाय- हनुमानजी के मंदिर में शुद्ध घी का दीपक लगाएं।

मिथुन राशि (Gemini) 

  • फायदा- नई योजना को लेकर मन में उत्साह रहेगा। बिजनेस के लिए यात्रा पर जाना पड़ेगा। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं।
  • नुकसान- जोश में आकर कोई जोखिम न लें। सोचे हुए काम धीमी गति से पूरे हो सकते हैं। लाइफ पार्टनर से विवाद हो सकता है।
  • उपाय- किसी ब्राह्मण को जनेऊ दान करें।

कर्क राशि (Cancer) 

  • फायदा- हर काम में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। कोई उपयोगी चीज खरीद सकते हैं। इन्वेस्टमेंट से फायदा हो सकता है।
  • नुकसान- उधारी का पैसा आज चुकाना पड़ सकता है। खास मित्र से विवाद हो सकता है। सेहत को लेकर सावधानी रखें।
  • उपाय- सिरदर्द या जोड़ों के दर्द की समस्या परेशान करेगी।

सिंह राशि (Leo) 

  • फायदा- बिगड़ी हुई बात आज फिर से बन सकती है। साझेदारी के बिजनेस में फायदा हो सकता है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है।
  • नुकसान- अपने ही लोग आज आपसे उलझ सकते हैं। अचानक धन हानि के योग भी बन रहे हैं। वाहन सावधानी से चलाएं।
  • उपाय- रुद्राक्ष की माला से महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।

कन्या राशि (Virgo) 

  • फायदा-  बिजनेस में कुछ अच्छा बदलाव हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। राजनीति से जुड़े लोग फायदा पहुंचा सकते हैं।
  • नुकसान- परिवार में किसी की सेहत बिगड़ सकती है। संतान के करियर को लेकर परेशान रहेंगे। वाहन सावधानी से चलाएं।
  • उपाय- तुलसी की पूजा करें और शुद्ध घी का दीपक लगाएं।

तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल यहां देखें- क्लिक करें 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ