शिमला। हिन्दू धर्म मे ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल।
तुला राशि (Libra)
- फायदा- इन्वेस्टमेंट के लिए समय अनुकूल है। मकान आदि अचल संपत्ति खरीद सकते हैं। अचानक कोई बड़ा फायदा हो सकता है।
- नुकसान- खर्चे पर कंट्रोल रखें। निवेश और लेन-देन में सावधानी रखें। रक्त से संबंधित बीमारी हो सकती है।
- उपाय- आदित्यह्रदय स्त्रोत का पाठ करें।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
- फायदा- प्रेम संबंध मजबूत हो सकते हैं। कोई पुराना विवाद आज सुलझ सकता है। सेहत अच्छी रहेगी। दिन अच्छा गुजरेगा।
- नुकसान- जोखिम भरे सौदे न करें। उधार दिया पैसा वापस अटक सकता है। स्टूडेंट्स को मेहनत से कुछ कम परिणाम मिलेंगे।
- उपाय- गरीबों को केले का दान करें।
धनु राशि (Sagittarius)
- फायदा- आज काम का बोझ थोड़ा कम होगा। लव पार्टनर से संबंध सुधर सकते हैं। सेहत में सुधार हो सकता है। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी।
- नुकसान- बिजनेस में नुकसान हो सकता है। किसी दूसरे पर भरोसा न करें। स्टूडेंट्स के लिए समय ठीक नहीं है।
- उपाय- पंचमुखी हनुमान की पूजा करें।
मकर राशि (Capricorn)
- फायदा- कार्यक्षेत्र में विवाद खत्म हो सकता है। बिजनेस में सफलता और फायदा होने के योग बन रहे हैं। प्रतियोगी परीक्षा में स्टूडेंट्स को सफलता मिल सकती है।
- नुकसान- कोई महंगी चीज गुम हो सकती है। ऑफिस में अधिकारियों से विवाद हो सकता है। अजीब से बैचेनी मन में रहेगी।
- उपाय- कुष्ठ रोगियों को भोजन करवाएं।
कुंभ राशि (Aquarius)
- फायदा- ऑफिस में कोई बड़ा पद मिल सकता है। बिजनेस के लिए यात्रा फायदा पहुंचाएगी। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा।
- नुकसान- कोई पुराना विवाद फिर सामने आ सकता है। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है। बुरी आदतों के कारण सम्मान में कमी आ सकती है।
- उपाय- पानी में काले तिल मिलाकर सूर्य को जल चढ़ाएं।
मीन राशि (Pisces)
- फायदा- कोई बड़ा सौदा हाथ लग सकता है। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। परिवार में कोई मांगलिक आयोजन हो सकता है।
- नुकसान- पेट से संबंधित रोग हो सकते हैं। स्टूडेंट्स को निराशा हो सकती है। मेहनत का फायदा दूसरों को मिल सकता है।
- उपाय- अपनी राशि के स्वामी के मंत्र का जाप करें।
मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल यहां देखें- क्लिक करें




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks