शिमला। हिन्दू धर्म मे ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल।
मेष राशि (Aries) – आज के दिन सुंदर वस्त्राभूषण और भोजन का अवसर आपको प्राप्त हो सकता है। क्या न करें- आज कोई बात लेकर समस्या आ सकती है, इसलिए विवादों से दूर रहें।
वृषभ राशि (Taurus) – आज के दिन किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। उसके साथ आपका समय आनंद-प्रमोद में बीतेगा। क्या न करें- आज अपने मित्रों से किसी प्रकार का विवाद न करें।
मिथुन राशि (Gemini) – आज का दिन शारीरिक व मानसिक रूप से उद्वेगपूर्ण रहेगा। आकस्मिक धन खर्च होने की संभावना है। क्या न करें- आज संपत्ति से जुड़े मसलों में ज्यादा जल्दबाजी न करें।
कर्क राशि (Cancer) – अधूरे कार्यों की पूर्णता के लिए आज का दिन शुभ है। परिवार में उल्लास का माहौल रहेगा। क्या न करें- आज अन्य लोगों के साथ बातचीत के दौरान क्रोध पर काबू रखें।
सिंह राशि (Leo) – आज आप आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में संलग्न रहेंगे। जीवनसाथी के साथ निकटता का अनुभव करेंगे। क्या न करें- आज छोटी बात भी कहीं बड़ा रूप न ले ले, इसलिए लापरवाही न करें।
कन्या राशि (Virgo) – आज व्यवसायी और व्यापारी वर्ग के लिए प्रात: काल का समय अनुकूल नहीं है। क्या न करें- आज घर में किसी से अनबन हो सकती है। वाणी पर संयम रखें। नकारात्मकता से दूर रहें।
तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल यहां देखें- क्लिक करें




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks