राशिफल 4 जनवरी: तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोग जरूर पढ़ें

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

राशिफल 4 जनवरी: तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोग जरूर पढ़ें

शिमला।  हिन्दू धर्म मे ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल। 

तुला राशि (Libra) – आज के दिन मित्रों-परिवारीजनों के साथ संबंधों में कुछ कड़वाहट उत्पन्न हो सकती है। क्या न करें- आज आप किसी भी प्रकार के अनावश्यक विवादों से बचें। वरना गड़बड़ हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) – आज के दिन आपको आर्थिक लाभ होने की संभावना है। प्रियजनों से मुलाकात होगी। क्या न करें- आज नवीन कार्यों का चुनाव करने जा रहे हैं, तो बिना सोचे-समझे निर्णय न लें।

धनु राशि (Sagittarius) – आज के दिन आपके परिश्रम को उचित सम्मान मिलने वाला है एवं नई जिम्मेदारी का भार भी आपके कंधों पर डाला जाएगा। क्या न करें- खान-पान को किसी भी तरह से असंयमित न होने दें।

मकर राशि (Capricorn) – आज आर्थिक योजना बनाने का यह शुभ समय है। एकाग्रतापूर्वक कार्य करने से कार्य में सफलता जरूर मिलेगी। क्या न करें- आज किसी उच्च अधिकारी से बौद्धिक चर्चा न ही करें।

कुंभ राशि (Aquarius) – आज शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रसन्नता का आपको अनुभव होगा। क्या न करें- आज किसी भी तरह की लापरवाही बरतना ठीक नहीं होगा। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप से बचें।

मीन राशि (Pisces) – आज के दिन आप दुर्घटनाओं से बचकर चलिएगा। बाहर के खान-पान से भी सेहत बिगड़ने की पूरी संभावना है। क्या न करें- आज व्यावसायिक मामलों में धैर्य न खोएं।

मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल यहां देखें- क्लिक करें 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ