राशिफल 5 जनवरी: मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोग जरूर पढ़ें

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

राशिफल 5 जनवरी: मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोग जरूर पढ़ें

शिमला। हिन्दू धर्म मे ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल। 

आज हुआ है जन्म- तो कुछ ऐसा बीतेगा साल 

इस साल अच्छी आमदनी के कारण आप बचत करने में भी सफल रहेंगे। यदि आपके पास कोई पुराना कर्ज है तो उसे चुकाने की कोशिश करें, क्योंकि कुछ नए कामों की शुरुआत करने के कारण आपको अपने संचय किए हुए धन को खर्च करना पड़ सकता है।

मेष राशि (Aries) – आज के दिन आप मेहनत एवं अनुभव द्वारा कुछ नवीन स्थिति को पाएंगे। पैसे का निवेश करें। क्या न करें- आज विषम परिस्थितियों में भी साहस को बनाए रखना होगा।

वृषभ राशि (Taurus) – आज के दिन विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों के लिए अच्छे लाभ का योग है। पिता और उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। क्या न करें- आज वरिष्ठों से संबंध मधुर होंगे।

मिथुन राशि (Gemini) – आज प्रेम प्रसंग के लिए दिन अनुकूल है। बहस करने से बचें। मनोरंजन के लिए समय जरूर निकालें। क्या न करें-आज क्रोध की वजह से संबंध कमजोर होने का डर भी रहेगा। क्रोध न करें।

कर्क राशि (Cancer) – आज शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए बेहतर लाभ का योग है। परिवार में मतभेद हो सकता है। इस बात का विशेष ख्याल रखें। क्या न करें- आज अपनी वाणी पर संयम बनाए रखना होगा।

सिंह राशि (Leo) – धैर्य के साथ काम करते रहें, लेकिन अधिक परेशानी होने की स्थिति में विवाद के स्थान पर स्थान-परिवर्तन के बारे में चिंतन करें। क्या न करें- आज अपने काम में ज्यादा जोखिम न लें।

कन्या राशि (Virgo) – आज अपनी बातों को बहुत प्रभावशाली ढंग से रखने में आप सफल होंगे। अचानक धन लाभ या धन हानि की संभावना बन रही है। क्या न करें- आज मन-मष्तिष्क को नियंत्रित रखें।

तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल यहां देखें- क्लिक करें 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ