शिमला। हिन्दू धर्म मे ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल।
आज हुआ है जन्म- तो कुछ ऐसा बीतेगा साल
इस साल अच्छी आमदनी के कारण आप बचत करने में भी सफल रहेंगे। यदि आपके पास कोई पुराना कर्ज है तो उसे चुकाने की कोशिश करें, क्योंकि कुछ नए कामों की शुरुआत करने के कारण आपको अपने संचय किए हुए धन को खर्च करना पड़ सकता है।
तुला राशि (Libra) – आज आपका पराक्रम और साहस खूब बढ़ा रहेगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। क्या न करें- यात्राएं निरर्थक और थका देने वाली होंगी।
वृश्चिक राशि (Scorpio) – आर्थिक मामले में कुछ बेहतर उपलब्धियां आपके हिस्से में आ सकती हैं। क्या न करें- आज आपकी पदोन्नति हो सकती है, लेकिन टांग अड़ाने वालों से आज सतर्क रहने की जरूरत है।
धनु राशि (Sagittarius) – आज किसी व्यापार या व्यवसाय को शुरू करने में खर्चे हो सकते हैं। कहीं से अचानक कोई बड़ा लाभ हो सकता है। क्या न करें- आज किसी प्रकार की लापरवाही आप पर भारी पड़ सकती है।
मकर राशि (Capricorn) – आज पुराने रिश्तेदार या परिचित से स्नेह मिलेगा। आर्थिक मामलों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। क्या न करें- आज आपको चाहिए कि प्रेम-प्रसंग या निजी जीवन में उपजे छोटे विवाद को बड़ा न बनाएं।
कुंभ राशि (Aquarius) – आज के दिन आप कोई संपत्ति खरीद सकते हैं या कहीं पूंजी निवेश भी कर सकते हैं। क्या न करें- बस निवेश के मामले में आज बेहद सावधानी बरतने की जरूरत रहेगी।
मीन राशि (Pisces) – आज मित्रों के साथ कुछ समय बिताएंगे और नई योजनाओं को लेकर उत्साहित रह सकते हैं। क्या न करें- आज नए प्रेम संबंधों के चक्कर में पुराने संबंधों को नजरअंदाज न करें।
मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल यहां देखें- क्लिक करें




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks