आज हुआ है जन्म तो ऐसा बीतेगा साल- इस वर्ष घर के सदस्यों के साथ आपकी अनबन बढ़ सकती है। व्यापारिक मामलों के लिए मिला-जुला साल रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आपको अधिक मेहनत करने की जरूरत है। जल्दबाजी में लिए गए किसी फैसले के कारण मन चिंतित रह सकता है।
तुला राशि (Libra) – विद्यार्थियों के लिए आज का दिन उत्तम फलदायी रहेगा। स्वास्थ्य, नौकरी, शिक्षा और यात्राओं के लिए समय अनुकूल है। क्या न करें- यात्रा से पहले वाहन को भली-भांति जांच लें। इसको लेकर लापरवाही न करें।
वृश्चिक राशि (Scorpio) – आज विद्यार्थीगण प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। स्वस्थ व खुशहाल रहेंगे। क्या न करें- आज आप मानसिक अवसाद के शिकार हो सकते हैं, ज्यादा सोचे नहीं।
धनु राशि (Sagittarius) – आज पारिवारिक सुख में कमी और जीवनसाथी से मतभेद उभरने का योग बन रहा है। धन के मार्ग में बहुत रुकावटें आएंगी। क्या न करें-आज खुद को अशांत और असहज न होने दें।
मकर राशि (Capricorn) – आज आपको अचानक गुस्सा आएगा, परंतु जल्द ही वह शांत भी हो जाएगा। पारिवारिक सुख में कमी का योग बना हुआ है। क्या न करें- आज परिवारवालों के साथ कोई विवाद न करें।
कुंभ राशि (Aquarius) – आज आपको अचानक धन लाभ होगा। सुदूर यात्रा से लाभ होगा। मन थोड़ा विचलित रह सकता है। क्या न करें- अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही भरा रुख न अपनाएं।
मीन राशि (Pisces) – आज कुछ लाभ के योग बन रहे हैं। यदि विदेशी कारोबार से जुड़े हैं, तो लाभ के योग हैं। क्या न करें- आज आप अपने क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें। पिता से अनबन न करें।
मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल यहां देखें- क्लिक करें




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks