राशिफल 8 जनवरी: मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोग जरूर पढ़ें

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

राशिफल 8 जनवरी: मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोग जरूर पढ़ें

शिमला।  हिन्दू धर्म मे ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल। 

अगर आज है आपका जन्मदिन तो कुछ ऐसा बीतेगा साल- नई जगह जॉब पाने या नया व्यापार शुरू करने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। एक साथ बहुत से काम हाथ में लेने से परेशानी हो सकती है। आर्थिक समस्याएं दूर हो जाएंगी। आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। मेहनत करते रहें, इस साल फल अवश्य मिलेगा।

मेष राशि (Aries) – विद्यार्थियों के लिए आज का दिन उत्तम फलदायी रहेगा। स्वास्थ्य, नौकरी, शिक्षा और यात्राओं के लिए समय अनुकूल है। क्या न करें- वाहन चलाते समय लापरवाही न बरतें।

वृषभ राशि (Taurus) – आज विद्यार्थीगण प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। स्वस्थ व खुशहाल रहेंगे। क्या न करें- आज कोई ऐसा काम न करें, जिससे मानसिक अवसाद हो।

मिथुन राशि (Gemini) – जायदाद के मामलों में विवाद की संभावना बन रही है। आज आपको अचानक धन लाभ होगा। कहीं सुदूर यात्रा से लाभ होगा। क्या न करें- आज अपने स्वास्थ्य की अनदेखी न करें।

कर्क राशि (Cancer) – आज पारिवारिक सुख में कमी और जीवनसाथी से मतभेद उभरने का योग बन रहा है। धन के मार्ग में बहुत रुकावटें आएंगी। सुदूर यात्रा का योग है। क्या न करें- जीवनसाथी को नाराज न करें।

सिंह राशि (Leo) – आज भाग्यवश साहस बढ़ा-चढ़ा रहेगा। बाहरी संबंधों से लाभ मिल सकता है। उच्च अधिकारियों या समाज के उच्च वर्ग के लोगों से संपर्क बढ़ेगा। क्या न करें- आज किसी पर भरोसा न करें।

कन्या राशि (Virgo) – आज माता के साथ थोड़ा समय जरूर बिताएं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। सहकर्मी आपका मनोबल बढ़ाएंगे। क्या न करें- समस्याएं बनी रहेंगी, आज किसी से उलझें नहीं।

तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल यहां देखें- क्लिक करें 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ