राशिफल 8 जनवरी: तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोग जरूर पढ़ें

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

राशिफल 8 जनवरी: तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोग जरूर पढ़ें

शिमला।  हिन्दू धर्म मे ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल। 

अगर आज है आपका जन्मदिन तो कुछ ऐसा बीतेगा साल- नई जगह जॉब पाने या नया व्यापार शुरू करने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। एक साथ बहुत से काम हाथ में लेने से परेशानी हो सकती है। आर्थिक समस्याएं दूर हो जाएंगी। आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। मेहनत करते रहें, इस साल फल अवश्य मिलेगा।

तुला राशि (Libra) – आज अचानक आपको गुस्सा आएगा, परंतु जल्द ही शांत भी हो जाएगा। पारिवारिक सुख में कमी का योग बना हुआ है। क्या न करें- आज परिवारीजनों से किसी भी प्रकार का विवाद न करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) – आज के दिन कुछ लाभ मिलने के भी योग बन रहे हैं। यदि ग्लैमर या मीडिया जगत से जुड़े हैं तो आज आपको सम्मान मिल सकता है। क्या न करें- अपने क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखें।

धनु राशि (Sagittarius) – आज बड़े भाई और पिता से वैचारिक मतभेद हो सकता है। नए वाहन खरीदने का भी योग है। क्या न करें- किसी बड़ी समस्या में फंसते-फंसते बचेंगे। बेवजह के विवाद का हिस्सा न बनें।

मकर राशि (Capricorn) – आज के दिन आपका पराक्रम और साहस खूब बढ़ा रहेगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। क्या न करें- अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा कुछ गड़बड़ संभव है।

कुंभ राशि (Aquarius) – आज के दिन विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों के लिए अच्छे लाभ का योग है। अच्छे समय के बावजूद अपनी सेहत का ध्यान रखें। क्या न करें- आज कोई भी नया काम शुरू न करें।

मीन राशि (Pisces) – आज अपनी बातों को बहुत प्रभावशाली ढंग से रखने में आप सफल होंगे। अचानक धन लाभ या धन हानि की संभावना बन रही है। क्या न करें- आज मन-मष्तिष्क को नियंत्रित रखें।

मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल यहां देखें- क्लिक करें 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ