राशिफल 9 जनवरी: मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोग जरूर पढ़ें

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

राशिफल 9 जनवरी: मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोग जरूर पढ़ें

शिमला। हिन्दू धर्म मे ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल। 

अगर आज है आपका जन्मदिन तो कुछ ऐसा बीतेगा साल: यह वर्ष आपके लिए कई क्षेत्रों में आपको उपलब्धियां प्रदान करने वाला साबित होगा। आपको अपने कार्यक्षेत्र में एक नई पहचान मिलेगी। आपके कार्यों की चर्चा दूर-दूर तक होगी। आय में बढ़ोतरी हो सकती है। स्वयं को अधिक न उलझाएं।

मेष राशि (Aries) – आज बिजनेस में बदलाव के योग बन रहे हैं। ये बदलाव आपके ही फेवर में रहेंगे। आपके व्यवसाय या नौकरी में प्रगति की संभावना है। क्या न करें- आज किसी पर आंखें बंद कर भरोसा न करें।

वृषभ राशि (Taurus) – आज आपकी मित्र मंडली में बढ़ोतरी होगी। अधिकांश समय आप रोमांटिक मूड में रहेंगे। प्रिय पात्र को लेकर काफी भावुक रहेंगे। क्या न करें- आज खर्च की अधिकता से बचें।

मिथुन राशि (Gemini) – आज आप अपने करियर को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे, जिससे आपको मानसिक तनाव मिल सकता है। योग और ध्यान करें। क्या न करें- अपने आप पर आवश्यकता से अधिक बोझ न डालें।

कर्क राशि (Cancer) – आज दांपत्य जीवन में जोश व उत्साह के साथ संबंधों का आनंद ले सकेंगे। अपने प्रिय के साथ मिलने-जुलने के लिए पूर्वार्ध का समय बेहतर रहेगा। क्या न करें- अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।

सिंह राशि (Leo) – आज दोस्तों के साथ टकराव को लेकर सावधान रहें। किसी विषय पर विचार नहीं मिलने से विवाद हो सकता है। क्या न करें- धैर्य न खोएं व अपने व्यवहार में रूखापन और कटुता न आने दें।

कन्या राशि (Virgo) – आज कोई अधिकारी या बड़ा आदमी आपसे प्रभावित हो सकता है। लोगों के सामने अपनी बात रखकर उनसे मनवा लेंगे। ऑफिस में बड़े बदलाव का योग है। क्या न करे- व्यर्थ की बहस से बचें।

तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल यहां देखें- क्लिक करें 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ