जोगेंद्रनगर में सुबह सवेरे हादसा: जन्मदिन मनाने पालमपुर से मनाली आ रहे परिवार की कार दुर्घटनाग्रस्त

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

जोगेंद्रनगर में सुबह सवेरे हादसा: जन्मदिन मनाने पालमपुर से मनाली आ रहे परिवार की कार दुर्घटनाग्रस्त


जोगेंद्रनगर। मंडी जिले के जोगेंद्रनगर में गुरुवार सुबह सवेरे एक हादसा पेश आया। मिली जानकारी के अनुसार कांगड़ा जिले स्थित पालमपुर के सुंगल से मनाली में जन्‍मदिन मनाने जा रहे परिवार की कार यहां दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में सवार एक महिला घायल हुई है। 

मौके पर मौजूद लोगों द्वारा बताया गया कि शहर के पठानकोट चौक में दो कारों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस कारण हाईवे पर वाहनों का जाम भी लग गया। दो कारों के बीच हुई इस टक्कर में दो माह का मासूम बाल-बाल बचा। वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस के हस्तक्षेप के बाद रास्ते को बहाल किया गया। पुलिस हादसे की जांच में जुट है। दुर्घटनाग्रस्त दोनों कार में तीन मासूम, तीन महिलाओं सहित कुल नौ लोग सवार थे।

बतौर रिपोर्ट्स, हादसा गुरुवार सुबह करीब आठ बजे पेश आया है। बताया गया कि पालमपुर के सुंगल से मनाली की तरफ जा रही कार पठानकोट चौक पर विपरीत दिशा से आ रही कार के साथ टकरा गई। पुलिस ने दो कारों की टक्कर की पुष्टि करते हुये बताया दोनों पक्षों की सहमति के चलते अभी तक मामला दर्ज नहीं हो पाया है, जबकि जांच जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ