कोरोना वैक्सीनेशन के लिए पहले फेज में कोविशील्ड वैक्सीन केंद्र की ओर से भेजी जाएगी। इस कंपनी के पांच करोड़ डोज तैयार कर हिमाचल में रेफ्रिजरेशन सेंटर में रखे गए हैं। यहां से देश में बने चार बड़े सेंटर करनाल, मुंबई व चेन्नई सहित अन्य स्थानों पर एयर लिफ्ट किया जाएगा। पहली डोज के बाद दूसरी डोज भी इसी कंपनी की भेजी जाएगी। मार्च के बाद कोवैक्सीन, जायकोव सहित पांच कंपनियों का टीका मिलेगा।
टीका लगावाने के लिए फ्रंट लाइन वॉरियर्स के बाद लोगों को टीका लगेगा। इसकी प्रक्रिया फरवरी में शुरू होगी। इसके लिए कोरोना काल में किए गए सर्वे की तरह घर-घर जाकर स्वास्थ्य कर्मी व बीएलओ फार्म भरवाकर रजिस्ट्रेशन करेंगे। इस आधार पर सूची बनेगी और फिर स्टेट के माध्यम से केंद्र सरकार को भेजी जाएगी। जिलों से मिलने वाली सूची के अनुसार ही वैक्सीन भेजी जाएगी। इसे लगाने वालों को मैसेज भी मिलेगा। इससे पता चलेगा कि कैसे वैक्सीनेशन होगा।
वैक्सीनेशन को एयर लिफ्ट करने के लिए एयरफोर्स को अलर्ट पर रखा गया हैं। एयरफोर्स के ट्रांसपोर्टेशन विमानों के साथ एयर इंडिया के बड़े विमानों को इसक लिए तैयार रहने को कहा गया है। ये देश के बड़े सेंटर से वैक्सीन लेकर स्टेट लेवल के सेंटर्स तक पहुंचेंगे। यहां से जरूरत पड़ने पर हेलिकॉप्टर्स से वैक्सीन पहुंचाई जाएगी। वैक्सीन को लेकर सभी बड़े एयरबेस अलर्ट पर है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks