फेसबुक से हुई दोस्ती: पंजाब की युवती का मंडी के युवक ने यौन शोषण किया, केस दर्ज

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

फेसबुक से हुई दोस्ती: पंजाब की युवती का मंडी के युवक ने यौन शोषण किया, केस दर्ज


मंडी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के जरिए दोस्ती हो जाना आम बात है, लेकिन इसका अंजाम कितना खतरनाक साबित हो सकता उसका अंदाजा आप इस खबर को पढने के बाद लगा सकते हैं। हिमाचल के मंडी जिले स्थित जोगेंद्रनगर इलाके में रहने वालेर एक युवक पर स्थनीय पुलिस ने रेप का केस दर्ज किया है। युवक पर आरोप है कि उसने पंजाब की एक युवती के साथ उसे घुमाने के बहाने उसका यौन शोषण कर डाला। 

युवती ने खुद सुनाई आप-बीती 

पंजाब के बल्लूआना की रहने वाली पीड़ित युवती ने आरोप लगाते हुए बताया कि साल 2019 में सोशल मीडिया के जरिए उसकी दोस्ती पालमपुर तहसील के गांव मौलीचाका के रहने वाले चंदन शर्मा के साथ हुई थी। इसके बाद कुछ समय दोनों फोन पर बात करते रहे, फिर दिसंबर 2019 में चंदन पहली बार उसे अंबाला में मिला था, जहां पर वह तीन-चार दिन रहा। इसके बाद में चंदन ने उसे हिमाचल घूमने के लिए बुलाया तो वह पालमपुर आई। 

इसके बाद चंदन वहां उसे किसी होटल में ठहराकर खुद घर चला गया था। इसके बाद युवक ने दूसरे दिन उसे फोन करके बैजनाथ में बुलाया तो दोनों बैजनाथ से मोटरसाइकल से बिलिंग घूमने चले गए। वहीं, वह एक होटल में 2 दिन साथ रहे। 

संबंध बनाने के बाद बताया शादी-शुदा हूं 

युवती ने बताया कि चंदन ने पहले उससे शादी करने का वादा किया था। इसके चलते और काफी दिन से एक-दूसरे के साथ गुजारने के कारण दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बन गए। इसके बाद बातचीत होने पर चंदन शर्मा ने खुद को शादीशुदा बताया और इस बात से भड़की नाराजगी के बीच वह उसे मोटरसाइकल से बैजनाथ बस स्टैंड पर छोड़कर चला गया। 

आरोप है कि उस वक्त युवक ने यह भी कहा कि तू अपने घर चली जा। साथ ही धमकी भी दी कि जो करना है, कर ले मैं तेरे साथ किसी भी कीमत पर शादी नहीं करने वाला। अगर इसी तरह संबंध रखने हैं तो रख सकती है। अब युवती द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत पर जोगेंद्रनगर पुलिस ने युवक के खिलाफ IPC की धारा 376 के तहत केस दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अभी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ