मंडी। आम आदमी पार्टी ने पंचायती राज निकाय चुनाव में पहाड़ पर चढ़ते हुए विभिन्न प्रकार के पदों पर 4 सीट निर्विरोध चुनकर पंचायती राज चुनाव जीतकर आम आदमी पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में शंखनाद किया है। आम आदमी पार्टी के मीडिया प्रभारी एन के पण्डित ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 4 उम्मीदवारों की जीत के साथ प्रति ने अपने कदम आगे बढ़ा दिए हैं। एन के पण्डित ने चारों उम्मीदवारों के साथ साथ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओ को भी जीत और नए साल का बधाई सन्देश दिया है।
उन्होंने कहा कि 4 उम्मदीवारों कि निर्विरोध जीत के साथ साथ हिमाचल प्रदेश में 2022 विधान सभा चुनावों की ओर आम आदमी पार्टी ने कदमताल शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि हर मुख्यमंत्री कि अपने काम के प्रति लोकप्रियता होती है, इसी कड़ी में प्रदेश के प्रथम सीएम यशवंत सिंह परमार को हिमाचल के निर्माता के रूप में जाना जाता है और पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह को विकास का मसीहा माना जाता है। इसी तरह उन्होंने सभी पूर्व सीएम को अलग-अलग उपमा से नवाजते हुए सूबे के मौजूदा सीएम जयराम ठाकुर को बस किराया बढ़ाने वाले मुख्यामंत्री बताया।
उन्होंने कहा कि वर्तमान सीएम ने वर्ष में दो बार बस किराया बढ़ाकर ये साबित कर दिया है कि उन्हें किराया बढ़ाने वाले मुख्यामंत्री से जाना जाए।आम आदमी पार्टी के मीडिया प्रभारी एन के पण्डित ने वर्तमान मुख्यामंत्री व् प्रदेश के मुखिया पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे हर मंच से बार बार ये बोलना बंद कर दे कि हिमाचल प्रदेश में विपक्ष कमजोर है तथा विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है।
पण्डित ने मुख्यमंत्री के इस बयान पर कुछ हद तक सहमति जताते हुए कहा कि माना हिमाचल में कांग्रेस पार्टी कुम्भकर्णी नींद में सोई हुई है पर विपक्ष कि असली भूमिका तो आम आदमी पार्टी निभा रही है, इसलिए मुखयमंत्री को आम आदमी पार्टी हर मुद्दे पर बार बार घेरती रहेगी और मुख्यामंत्री को मजबूत विपक्ष कि भूमिका याद करवाती रहेगी।
पण्डित ने जनता से भी आह्वान किया है, कि वे आम आदमी पार्टी का साथ देकर सहयोग करें, उन्होंने लोगों को इस बात का दिलाया कि आम आदमी पार्टी मजबूत विपक्ष कि भूमिका निभाते हुए सरकार का साये कि तरह पीछा करती रहेगी। चाहे वो हिमाचल प्रदेश में बढ़ते हुए सीमेंट का मुद्दा हो या महंगी बिजली का मुद्दा हो, बढ़ती हुई बेरोजगारी का मुद्दा हो, अच्छी शिक्षा व् अच्छे स्वस्थ्य का मुद्दा हो।
इसके साथ ही उन्होंने हिमाचल सरकार को आगाह करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी के पास सरकार के खिलाफ जन विरोधी नीतियों के बहुत मुद्दे है जिनको आम आदमी पार्टी समय समय पर सरकार के समक्ष उठाती रहेगी।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks