शिमला। हरियाणा से हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला घूमने आए पर्यटकों की गाड़ी नारकंडा के पास बर्फ पर फिसलने से कार में सवार दो की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य घायल हुआ हैं। मिली जानकारी के अनुसार नारकंडा के साथ लगते हटू माता के मंदिर के रास्ते में यह हादसा पेश आया।
वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान पुलिस ने घटनास्थल से दो पर्यटकों के शव बरामद किए गए हैं। वहीं, दो घायलों को कुमारसैन अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया।
पुलिस द्वारा मामले के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि इस हादसे में आशीष (25) पुत्र राम लाल और नवीन (28) पुत्र विजेंदर की मौके पर ही मौत हुई है। ये दोनों रुड़की गांव जिला रोहतक के रहने वाले थे। वहीं, घायलों में इसी गांव का पवन और यूपी के शामली जिला का अदील मलिक शामिल है। कुमारसैन पुलिस ने दुर्घटना को लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks