नेरवा जा रही मैक्स खाई में गिरी, जुब्बल में भी सड़क हादसा: कुल 4 लोगों की मौत

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

नेरवा जा रही मैक्स खाई में गिरी, जुब्बल में भी सड़क हादसा: कुल 4 लोगों की मौत

शिमला/देहरादून। पहाड़ों पर ठंड बढ़ने के साथ ही साथ सड़क हादसों की संख्या में भी इजाफा देखें को मिल रहा है। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला सतही जुब्बल में हुए एक सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा जुब्बल के भोलाड़ में पेश आया। शनिवार शाम हुए इस हादसे का पता सुबह चल पाया , जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मामला दर्ज कर आगे कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक़ जुब्बल के भोलाड़ के रहने वाले अरुण कुमार( 32) पुत्र केसर सिंह , राम लाल( 40) पुत्र बेली राम व नरेंद्र नेपाली जो नारायण सिंह ठाकुर के पास काम करते थे एक शनिवार को एक वाहन में सवार होकर अपने घर की तरफ जा रहे थे। इस दौरान गांव से थोड़ी दूरी पर भोलाड़ नाले में उनका वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में कार सवार तीनों लोग की मौके पर ही जान चली गई। वहीं, स्थानीय लोगों ने जब सुबह वाहन को खाई में गिरे हुए देखा तो पलिस को इस बारे में सूचित किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

नेरवा जा रही मैक्स पिकअप से टक्कर के बाद खाई में गिरी, चालक की मौत


हिमाचल प्रदेश के नेरवा जा रही मैक्स विकासनगर में अटाल और फेडिज के बीच पिकअप से टक्कर के बाद 300 मीटर नीचे शालो नदी में गिर गई। हादसे में वाहन चालक केवल राम (35) पुत्र तुलसीराम निवासी ग्राम भाटगढ-हिमाचल, हाल निवास अटाल की मौके पर ही मौत हो गई। 

यह हादसा रविवार सुबह नौ बजे के करीब पेश आया। घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू कर चालक के शव को बाहर निकाला। बताया गया कि मैक्स में चालक के अलावा गाड़ी में कोई अन्य सवारी नहीं थी। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ