किन्नौर में हादसा: NH-5 पर चट्टानों की चपेट में आने से एक की मौत, 2 घायल

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

किन्नौर में हादसा: NH-5 पर चट्टानों की चपेट में आने से एक की मौत, 2 घायल

रिकांगपिओ। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में बुधवार को एक बड़ा ही दर्दनाक हादसा पेश आया। यहां स्थित राष्ट्रीय उच्च मार्ग 5 पर पूह की तरफ दोपहर पवारी के पास एक महिंद्रा इंटीरियो गाड़ी पर पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के चलते एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि इस हादसे में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। 

वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है। इस हादसे में गाड़ी सवार युवक जितेंद्र सिंह पुत्र उदय 33 वर्ष गांव मूरंग जिला किन्नौर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि वाहन सवार अन्य दो को  क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ ले जाया गया। तीनों युवक किन्नौर के मूरंग गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने हादसे के संबध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ