स्थानीय लोगों द्वारा इस बात की शिकायत पुलिस व जिला प्रशासन के पास भी की गई है। वहीं, जानकारी मिलने के तुरंत बाद ही प्रशासन हरकत में आया और अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बतौर रिपोर्ट्स, जाबली के नजदीक एनएच –5 पर चक्की मोड़ स्थित सड़क किनारे करीब पांच सौ मरे हुए मुर्गे-मुर्गिया फेंकी हुई पाई गई है। वहीं, इस बात की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पशुपालन विभाग ने सैंपल टेस्ट के लिए रीजनल डिजीज डायगनोस्टिक लेबोरेटरी जालंधर भेजे हैं।
पशुपालन विभाग की टीम ने मृत मुर्गे-मुर्गियों को गहरे गड्डे में दबा कर उन्हें डिस्पोज कर दिया है। इसके साथ ही उक्त स्थल को सैनिटाइज करने का काम भी किया जा रहा है। अब जालंधर से रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो पाएगा की यह बर्ड फ्लू का मामला है या किसी ने शरारत की है। लेकिन एक साथ इतने मुर्गे मुर्गियों के मरने से स्थानीय लोगों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks