अंग्रेज कपूर की पत्नी ने लूटी पंचायत चुनाव की लहरिया, चुनाव आयोग भी बस देखता रहा गया

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

अंग्रेज कपूर की पत्नी ने लूटी पंचायत चुनाव की लहरिया, चुनाव आयोग भी बस देखता रहा गया


चंबा:
इस बार की पंचायत चुनाव की सारी सुर्खियां बटोर ले गईं हैं अनीता कपूर। न्यूज़ फ़ॉर हिमालयन्स की खबर में आपने यह खबर पढ़ा ही होगा "चुनाव आयोग से भी तेज निकलीं अंग्रेज कपूर की पत्नी, आवंटन से पहले जारी किया चुनाव चिन्ह"

हमने भी जब यह शीर्षक दिया था तो हमें भी अंदेशा नहीं थी कि अनीता कपूर की बुद्धिमत्ता इतनी अधिक होगी कि वह चुनाव आयोग के काम करने के तरीके को ट्रेस कर लेंगी। 

इस खबर में नया अपडेट यह है कि चुनाव आयोग के तरफ से अनीता कपूर जोकि प्रधान पद की उम्मीदवार हैं उन्हें वही चुनाव चिन्ह मिला है जो उन्होंने चुनाव आयोग के जारी करने से पहले तय कर लिया था। 

स्थानीय लोगों ने की थी ऑनलाइन शिकायत:

भरमौर विधानसभा क्षेत्र जो कि हिमाचल का जनजातीय क्षेत्र है। पूरे भरमौर में चर्चाओं का बाजार गर्म था कि आखिर अंग्रेज कपूर की पत्नी अनीता कपूर बिना चुनाव चिन्ह का आवंटन हुए ही कैसे पोस्टर पर ताला चाभी छपवा कर चुनाव प्रचार कर रही है। 

स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत राज्य चुनाव में की। आयोग ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन अधिकारी चंबा को तलब किया और उचित कार्रवाई करने को कहा। जिलाधिकारी ने भी मामले के जांच का जिम्मा बीडीओ भरमौर को सौंप दिया।

Also Read: मोदी सरकार ने हिमाचल को इलेक्ट्रिक बस देने से किया इंकार, निजी कंपनी के हाथों बिक रहा HRTC का सपना

प्रत्याशी अनीता कपूर ने बीडीओ के समक्ष स्पष्टीकरण में कहा कि वर्णमाला के अनुसार पहला चुनाव चिह्न जो बन रहा था, उसने उसी आधार पर पोस्टर छपवाए थे। बता दें कि आयोग को आशंका थी कि कहीं से चुनाव चिन्ह की सूचना लीक तो नहीं हो गई है। 

चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को किया फॉलो:

हालांकि, जांच में यह भी पाया गया कि सूचना लीक नहीं हुई है। अनीता कपूर ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को फॉलो किया और अनुमान के आधार पर ही अपना चुनाव चिन्ह निर्धारित कर प्रचार करने लगीं।

Also Read: राशिफल 8 जनवरी: तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोग जरूर पढ़ें

गौरतलब है कि बीडीओ भरमौर ने भी मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि प्रत्याशी अनीता कपूर को ताला चाभी ही चुनाव चिन्ह मिला है और जांच की रिपोर्ट चुनाव आयोग को भेज दी गई है। साथ ही प्रत्याशी ने पूरे प्रकरण पर लिखित में माफी मांगी है। वहीं, प्रत्याशी को आयोग की तरफ से चेतावनी दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ