हिमाचल में हेरोइन सप्लाई करने के आरोप में सेना का जवान अरेस्ट

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल में हेरोइन सप्लाई करने के आरोप में सेना का जवान अरेस्ट

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में हेरोइन की आपूर्ति के आरोप में 27 वर्षीय सेना के एक जवान को गिरफ्तार किया गया है, बुधवार को एक पुलिस अधिकारी ने इस बारे में जानकारी दी। बता दें कि कुल्लू पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ काफी बड़ा अभियान छेड़े हुए है। पुलिस ने इससे पहले भी कई लोगों को नशे के सामान के साथ पकड़ा है। 

उन्होंने बताया कि इसकी पहचान 27 वर्षीय संदीप कुमार राठी पुत्र राकेश कुमार राठी निवासी शेखुपुर माजरी फारूखनगर गुरुग्राम हरियाणा व 27 वर्षीय हेमत पुत्र जितेंद्र सिंह गुरुग्राम हरियाणा के कब्जे से 69 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। इनमें से संदीप कुमार राठी भारतीय सेना में सेवारत है। पुलिस ने कहा कि दोनों व्यक्ति एक कार में हेरोइन की आपूर्ति करने के लिए कुल्लू आ रहे थे, जिसे जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने दोनों र्रोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ