शिमला। महाराष्ट्र एटीएस ने एक बड़े ड्रग रैकेट पर अपनी पकड़ मजबूत करते हुए हिमाचल प्रदेश के जिलों में कई जगह छापेमारी की कार्रवाई की है, जो अभी भी जारी है। अभी तक इस छापेमारी में 2 लोगों को अरेस्ट किया जा चुका है और भारी मात्रा में ड्रग्स भी बरामद की गई है।
बता दें कि बॉलिवुड में ड्रग्स की सप्लाई की जांच एनसीबी की टीम करीब पिछले चार महीने से कर रही है। महाराष्ट्र एटीएस ने ट्रेरर फंडिंग ऐंगल से ड्रग्स के एक अलग केस की इन्वेस्टिगेशन शुरू की है। वहीं, इस जांच में खास बात यह निकलकर सामने आई है कि बॉलिवुड में ड्रग्स केस के सबसे बड़े सप्लायर आजम शेख जुम्मन हिमाचल प्रदेश से ताल्लुक रखता है। उसे 9 दिसंबर को एनसीबी द्वारा गिरफ्तार किया गया था। एटीएस के केस के मुख्य सरगना ललित कुमार शर्मा का ड्रग्स कनेक्शन भी हिमाचल प्रदेश से ही निकला है।
गौरतलब है कि पुणे रेलवे पुलिस ने दिसंबर महीने में हिमाचल प्रदेश के रहने वाले दो युवकों को 34 किलो चरस रखने के आरोप में गिरफ्तार किया था। इसके बाद दोनों आारोपियों से पूछताछ में जीआरपी को कुछ ऐसी सनसनीखेज जानकारियां मिलीं कि वह केस महाराष्ट्र एटीएस को ट्रांसफर कर दिया गया था।
इसके बाद मामले की जांच के दौरान पता चला कि ड्रग माफिया अपने लोगों के जरिए अन्य ड्रग्स के साथ मनाला क्रीम की सप्लाई सबसे ज्यादा करते थे। बतौर रिपोर्ट्स, इस ड्रग्स की हाई-प्रोफोइल सोसायटी में डिमांड सबसे ज्यादा है। महाराष्ट्र एटीएस ने इस केस में वॉन्टेड कई आरोपियों के ठिकानों पर हिमाचल प्रदेश में छापेमारी भी की है। बॉलिवुड में ड्रग्स की जांच कर रही एनसीबी ने दो दिन पहले मीरा-भाईंदर के एक होटल से टॉलिवुड अभिनेत्री श्वेता कुमारी को गिरफ्तार किया था।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks