बड़ी खबर: हिमाचल में तीन IFS को मिला प्रमोशन, कई के कार्यभार बदले

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

बड़ी खबर: हिमाचल में तीन IFS को मिला प्रमोशन, कई के कार्यभार बदले

शिमला। हिमाचल प्रदेश की जयराम सरकार ने स्क्रीनिंग कमेटी की सिफारिश पर बड़ा बदलाव करते हुए तीन आईएफएस अधिकारियों को सीसीएफ से एपीसीसीएफ के पद पर प्रमोट कर दिया है। प्रमोशन पाने वाले वाले अधिकारियों में 1993 बैच के आर लालनुनसंगा व 1994 बैच के सुशील कुमार और आरके गुप्ता शामिल हैं। इसके अलावा सरकार द्वारा पांच अधिकारियों के कार्यभार में भी बदलाव किया गया है।

सरकार की तरफ से इस संबंध में जारी की गई अधिसूचना के अनुसार एपीसीसीएफ पीएफएम एचके गुप्ता को एपीसीसीएफ रिसर्च एवं ट्रेनिंग सुंदर नगर, सीईओ कैंपा एसडी शर्मा को सीसीएफ टेरिटोरियल शिमला, सीसीएफ आईटी पुष्पेंद्र राणा को एचपीएफएसडीसी में ईडी लगाया है। वहीं, प्रमोट होने वाले लालनुनसंगा को एपीसीसीएफ पीएफएम व वन विकास एजेंसी और आरके गुप्ता को एपीसीसीएफ कैट प्लान एवं कैंपा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ