राहत: हिमाचल के इस जिले में महीनों बाद नहीं सामने आया कोरोना का एक भी मामला

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

राहत: हिमाचल के इस जिले में महीनों बाद नहीं सामने आया कोरोना का एक भी मामला

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश समेत पूरे देश में जारी कोरोना वायरस के कहर के बीच एक राहत भरी खबर सामने आई है। दरअसल, प्रदेश के बिलासपुर जिले से बीते कल यानी कि बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण का एक भी नया मामला निकलकर सामने नहीं आया है। बीते कुछ दिनों से जहां जिले में लगातार संक्रमितों के आंकड़े में गिरावट आई है। 

वहीं, बुधवार को 8 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी है। जिले में अब तक संक्रमितों का आंकड़ा 2897 पहुंच गया है। वहीं, 79 संक्रमित का इलाज अभी किया जा रहा है। जिले के स्वास्थय अधिकारी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को रैपिड एंटीजन से 310 सैंपल लिए गए। किसी की भी रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई है। बुधवार को 51 सैंपल शिमला भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट आनी बाकी है।

वहीं, पूरे प्रदेश की बात करें तो बुधवार के दिन दो कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। जिसमें एक कांगड़ा और दूसरी हमीरपुर जिले में हुई है। बुधवार को रात 9 बजे की स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार आज प्रदेश में 105 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जबकि 259 कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं। 

इसके साथ ही हिमाचल में कोरोना का आंकड़ा 56015 पहुंच गया है। वहीं, हिमाचल में 1281 एक्टिव केस हैं। जबकि प्रदेश में 53747 लोग कोरोना संक्रमण से पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। अब तक 940 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ