हिमाचल में बर्ड फ्लू का कहर: अब पांवटा में मिले दर्जनों मृत कौवे, विभाग ने लिए सैंपल

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल में बर्ड फ्लू का कहर: अब पांवटा में मिले दर्जनों मृत कौवे, विभाग ने लिए सैंपल


सिरमौर। हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस का कहर अभी पूरी तरह से शांत भी नहीं हुआ था कि सूबे में बर्ड फ्लू ने अपनी दस्तक दे दी है। प्रदेश के कांगड़ा जिले में रोजाना हो रही प्रवासी पक्षियों की मौतों के बीच प्रदेश के सिरमौर जिले से एक परेशान करने वाली खबर सामने आई है। जिले के पांवटा की भूपपुर तिब्बती कॉलोनी के समीप दर्जनों मरे हुए कौवों के शव बरामद किए गए हैं। 


इस विषय में जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मृत कौवों के सैंपल लेकर जांच के लिए उन्हें लैब भेज दिया है। वहीं, मरे हुए दर्जनों कौवे मिलने से क्षेत्र में हड़कंप का माहौल है। इससे पहले बिलासपुर जिले में एनटीपीसी कोलबांध से सटे जमथल गांव में भी एक नाले में 18 से 20 कौवे मरे हुए मिले थे। इन मरे हुए कौवों को दफना दिया गया था। इस मसले पर ग्रामीणों का कहना है कि मरे हुए कौवों की चोंच से झाग निकल रही थी। बता दें कि कांगड़ा के पौंग बांध क्षेत्र में मृत पाए गए पक्षियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ