also read: मोदी सरकार ने हिमाचल को इलेक्ट्रिक बस देने से किया इंकार, निजी कंपनी के हाथों बिक रहा HRTC का सपना
जहां पर उन्होंने ने बर्ड फ्लू की समीक्षा बैठक के दौरान बताया कि मृत पाए गए विदेशी परिंदे पौंग बांध आने से पूर्व राजस्थान व मध्यप्रदेश गए थे। इस कारण यहां भी बर्ड फ्लू फैल गया है। इस सब के बीच मध्य प्रदेश के खरगोन से एक परेशान करने वाली खबर सामने आई है। यहां पर दो कुत्ते मृत पाए गए। इन कुत्तों में भी बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि संभवत मृत बगुले खाने से इन कुत्तों की मौत हुई है।
हिमाचल में भी जगह-जगह जा रही पक्षियों की जान
चंबा-कांगड़ा सांसद किशन कपूर के घर में मृत कबूतर मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जैसे ही कपूर के परिवार ने घर के आंगन में मरा हुआ कबूतर देखा तो इसकी सूचना पशुपालन विभाग को दी। वहीं विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर प्रोटोकॉल के तहत कार्रवाई की। विभाग की टीम मृत कबूतर को पोस्टमार्टम के लिए ले गई है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता लग पाएगा।
also read: शिमला: शूटिंग की ली थी परमिशन और मर्सडीज लेकर रिज पर पहुंच गए, कटा चालान
वहीं दूसरी तरफ सोलन में कालका-शिमला हाईवे पर चक्की मोड़ के समीप उसी जगह पर किसी अज्ञात ने फिर सैकड़ों मरे हुए मुर्गे-मुर्गियां फेंक दिए, जहां बुधवार को भी 300 से ज्यादा मरे हुए मुर्गे मिले थे। इसके अलावा सिरमौर जिले के पांवटा क्षेत्र में नींवा और ददाहू के तहत लुप्पू गांव में पक्षियों के मृत मिलने से सनसनी फैल गई है। रेणुका सेंचुरी से सटी खालाक्यार पंचायत के लुप्पू गांव में गुरुवार को दो मृत प्रवासी पक्षी मिले हैं। दोनों के सैंपल लिए गए हैं। नींवा गांव में दो मरे हुए गिद्ध मिले हैं।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks