बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने बॉलीवुड सेलेब्स के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है और अब एक बार फिर से कंगना रनौत ने बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियां जैसे अनुराग कश्यप, दीपिका पादुकोण, स्वरा भास्कर और तापसी पन्नू पर बयानी हमला किया है। दरअसल कंगना रनौत ने बीते साल हुए जेएनयू में प्रोटेस्ट के साथ-साथ एंटी-सीएए विरोध के लिए अनुराग कश्यप, दीपिका पादुकोण, स्वरा भास्कर और तापसी पन्नू पर तंज कसा है।
बता दें की अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए कंगना ने इन बॉलीवुड सितारों की तुलना आतंकवादियों से कर दी है। इसके अलावा कंगना ने अपने ट्वीट में इन सेलेब्स को 'फिल्मी मसखरों' भी कह डाला है।
कंगना के अपने ट्विटर हैंडल से पहले ट्वीट में लिखा, 'बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री का एक और भंडा फूट गया। जेएनयू के छात्रों और शाहीन बाग के विरोध का समर्थन करने वाले सभी लोगों ने दंगों को भड़काने में मदद की। ये तथाकथित अभिनेता और अभिनेत्री आतंकवादियों से कम नहीं हैं, भारत, जागो और देखो...
Bullydawood film industry ka ek aur bhanda phoot gaya, all those who supported JNU students and Shaheen Baag protests also helped instigate riots, these so called actors and actresses are no less than terrorists, India wake up and watch ... pic.twitter.com/QMy9Z4eK3b
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) January 3, 2021
वहीं अपने दूसरे ट्वीट में कंगना ने दीपिका, स्वरा, अनुराग और तापसी की तस्वीरें शेयर कीं और उसमें लिखा, 'अब यह साबित हो गया है कि जेएनयू के छात्र गलत सूचना फैलाते हैं और सीएए के बारे में झूठ बोलते हैं। उन्होंने स्वीकार किया है कि उन्होंने घृणा, झूठ और आतंकवाद फैलाने में भाग लिया। क्या ये फिल्मी मसखरे इस देश से माफी मांगेंगे, लेकिन जो जीवन खो गए हैं, उसकी भरपाई कौन करेगा? दिल्ली के दंगों में हार गए?'
Now that it is proved that JNU students spread misinformation and lies about CAA, they have admitted that they participated in spreading hate, lies and terrorism. Will these filmy clowns apologise to this nation but who will compensate for the lives that are lost in Delhi riots? https://t.co/AMUDTDyV3d
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) January 3, 2021
आपको बता दें कि 14 जून 2020 में हुई सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से, कंगना बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर सामाजिक-राजनीतिक और मानसिक बीमारी तक कई मुद्दों पर अपनी राय रखती आई हैं। उन्होंने बहुत बार इन्हीं मुद्दों को लेकर आपत्तिजनक बयान भी दिए हैं जिसको लेकर उन्हें काफी मुश्किलों का सामना भी करना पड़ा था।
इसके अलावा एक्टर सुशांत की मौत के बाद कंगना ने दीपिका पर बड़ा हमला करते हुए उन्हें 'डिप्रेशन की दुकान चलाने वाली' भी कहा था। उन्होंने ट्वीट किया था, 'मेरे बाद फिर से, डिप्रेशन का धंधा चलाने वालों को जनता ने उनकी औकात दिखा दी।'
आपको बता दें कि हाल ही में कंगना अपने होम टाउन से मुंबई वापस आ गई हैं और बीते दिनों उन्होंने सिद्धिविनायक मंदिर में जाने और 'धाकड़' टीम के लिए एक पार्टी की मेजबानी के लिए सुर्खियां बटोरीं थीं।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks