शिमला। पहाड़ों पर गाड़ी चलाने में अगर कोई चीज सबसे अधिक इस्तेमाल की जाती है तो वह है ब्रेक। गाड़ी ड्राइव करते समय अगर आपकी गाड़ी का ब्रेकिंग सिस्टम नहीं दुरुस्त है तो आप कभी भी और किसी भी दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। वहीं, जो लोग रैश ड्राइविंग करते हैं, उनकी गाड़ी के पार्ट्स भी जल्द ही खराब होने लग जाते हैं। वहीं, रैश ड्राइविंग का सबसे ज्यादा बुरा प्रभाव गाडी के ब्रेकिंग सिस्टम पर पड़ता है। यह समस्या चाहे कार हो या बाइक दोनों ही तरह की गाड़ियों में सामने आती है।
ऐसे में आज हम आपको अपनी इस खबर के माध्यम से कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहा हैं। जिसका अपनाने से आप न केवल गाड़ी के ब्रेक की लाइफ बढ़ा सकते हैं बल्कि मेंटेनेंस पर होने वाले खर्च की भी बचत कर सकते हैं।
टिप्स नंबर 1
ब्रेक सिस्टम को गर्म न रहने दें- अगर ब्रेक सिस्टम ज्यादा देर तक गर्म बने रहें तो इनके पार्ट्स की उम्र तो कम होती ही है यह खराब भी हो सकते हैं। ऐसे में आपको ही ब्रेक के तापमान को कम रखने की कोशिश करना होगी। अमूमन ब्रेक का तापमान चढ़ाई से उतारने पर या तेज गति में बार-बार गाड़ी रोकने से बढ़ जाता है। ऐसे में इस बात का पूरा ख्याल रखें। अनावश्यक रूप से बार-बार ब्रेक न लगाएं। अगर आप ऐसा करते हैं तो इस आदत को तुरंत बदले लें।
टिप्स नंबर 2
ब्रेक को समय-समय पर चेक कराते रहें - आपकी गाड़ी की भले ही सर्विसिंग हो गई हो लेकिन फिर भी आप समय-समय पर ब्रेक चेक करवाते रहें। विशेष रूप से ऐसे लोगों को इस बात का कुछ ज्यादा ही ख्याल रखना चाहिए जिनको गाड़ी के पार्ट्स या उनकी सर्विस को लेकर कुछ खास जानकारी नहीं होती और वह पूरी तरह से अपने मैकेनिक पर ही निर्भर होते हैं।
टिप्स नंबर 3
दूसरी गाड़ी से बनाए रखें निश्चित दूरी - आगे चलने वाली गाड़ी के अगर आप अपनी गाड़ी बेहद करीब रखेंगे तो आपको बार-बार ब्रेक लगाना पड़ेगा और जितनी ज्यादा ब्रेकिंग उतना ज्यादा घिसाव। ऐसे में आगे चलने वाली गाड़ी से जितनी अधिक दूरी रहेगी, गाड़ी को कंट्रोल करने के उतने ज्यादा विकल्प आपके पास होंगे।
टिप्स नंबर 4
गियर डाउन करने के फायदे - गाड़ी की स्पीड को कम करने के लिए गियर कम करने की युक्ति भी अपनाई जाती है। एक तयशुदा स्पीड पर जब गियर कम करते हैं तो इससे गियर बॉक्स पर बुरा असर नहीं पड़ता और मोटरसाइकिल प्रभावी ढंग से धीमी भी हो जाती है। कम से कम पहाड़ी ढलान या घाट पर उतरते वक्त तो ऐसा किया ही जा सकता है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks