चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में मंगलवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। दोपहर करीब 1 बजे आए इस भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 3.2 मापी गई। हालांकि भूकंप के चलते किसी भी तरह के जान या माल का नुक्सान होने सम्बन्धी कोई भी खबर अबतक सामने नहीं आई है।
भूकंप का झटका दोपहर करीब 1 बजकर 9 मिनट पर आया। बता दें इससे पहले भी चंबा में भूकंप आते रहे हैं। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी की ओर से इसकी जानकारी दी गई। बहरहाल, भूकंप आने के बाद लोग डर कर कड़ाके की ठंड में अपने घरों से बाहर निकल आए और सुरक्षित स्थान पर आकर खड़े हो गए। जबकि काफी देर तक लोग अपने घर में नहीं गए।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks