शिमला: जीजा ने नाबालिग साली को बनाया हवस का शिकार, बाहर गई थी पत्नी

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

शिमला: जीजा ने नाबालिग साली को बनाया हवस का शिकार, बाहर गई थी पत्नी

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से जीजा-साली के रिश्ते की मर्यादा को तार-तार करने का मामला सामने आया है। राजधानी स्थित ठियोग से सामने आए इस मामले में एक जीजा ने अपनी नाबालिग साली को हवस का शिकार बना डाला। आरोपी जीजा की उम्र 33 साल बताई जा रही है, वहीं साली केवल 15 साल की है। 

आरोपी ने साली को घर में अकेली पाकर इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। पीडिता की तहरीर पर ठियोग पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी भी की जा चुकी है। 

मिली जानकारी के मुताबिक़ पीड़िता 2 जनवरी को अपनी बहन के घर आई थी। वारदात के दिन जब उसकी बहन गैस सिलेंडर भरवाने ठियोग गई हुई थी। इसी दौरान जीजा ने साली को घर में अकेला पाकर उसे अपनी हवस का शिकार बना डाला। 

इसके बाद पीड़िता ने वारदात के बारे में अपने परिजनों को बताया, और उनके साथ जाकर आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस द्वारा मामले की पुष्टि करते हुए बताया गया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपित के खिलाफ आइपीएस की धारा-376 और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ