शिमला। भारतीय संचार निगम लिमिटेड यानी कि BSNL की तरफ से एक खास रिचार्ज प्लान पेश किया गया है। यह प्रीपेड रिचार्ज प्लान 365 रूपए में आता है, जिस पर 365 दिनों यानी एक साल की वैधता मिलती है। मतलब इस रिचार्ज प्लान पर रोजाना के हिसाब से मात्र एक रुपया खर्च आएगा।
365 रूपए वाले BSNL के प्रीपेड रिचार्ज प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है। यह प्लान कॉम्बो रिचार्ज पैक के साथ आता है, जिसके तहत शुरुआती 60 दिनों के लिए रोजाना 250 मिनट दिये जाएंगे। इसमें दिल्ली, मुंबई के लिए लोकल, एसटीडी, नेशनल रोमिंग कॉल शामिल हैं। वही 250 मिनट रोजाना के खत्म होने के बाद यूजर से बेस प्लान टैरिफ के हिसाब से चार्ज वसूला जाएगा।
इस प्लान पर डेली 2GB डेटा ऑफर किया जाता है। लेकिन 2GB डेटा के खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 80kbps रह जाएगी। इस प्लान में रोजाना 100SMS की सुविधा मिलती है। इस प्लान का लाभ हिमाचल प्रदेश समेत कुछ ही चुनिंदा सर्किल के ग्राहकों को ही मिलेगा।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks