शिमला/पानीपत। देश में अपराध की वारदातें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से जुड़ा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार कुछ बदमाशों ने शिमला से एक कार को किराए पर लिया और हरियाणा स्थित मुलाना थाना क्षेत्र अंबाला में चालक को गोली मारकर नकदी व कार लूट ली। अपराधी इतना कर के भी नहीं माने और ड्राइवर के हाथ पांव बांधकर उसे खेतों में फेंक दिया।
वहीं, इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित कार में सवार होकर यमुनानगर की ओर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मुलाना मेडिकल कालेज अस्पताल में दाखिल कराया है। पीड़ित शख्स द्वारा बताया गया कि आरोपी हरियाणा स्थित रोहतक और उत्तर प्रदेश के रहने वाले बता रहे थे।
गोली लगने से हुए घायल की पहचान सुनील कुमार निवासी शिमला के रूप में हुई है। कार में एक व्यक्ति सवार था जिसकी पहचान नवलिकशोर (शिमला) के तौर पर हुई है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks