कार-ट्रक में हुई भीषण टक्कर, धमाके की जोरदार आवाज से दहल गया बिलासपुर

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

कार-ट्रक में हुई भीषण टक्कर, धमाके की जोरदार आवाज से दहल गया बिलासपुर

बिलासपुर: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला के स्वारघाट से भीषण टक्कर की खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार स्वारघाट में शनिवार दोपहर को एक जोरदार धमाका हुआ। धमाके से आसपास के लोग सहम गए। 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धमाका इतना जोरदार था कि कुछ देर के लिए लोगों के कान सुन्न पर गए। धमाके के बाद लोग आवाज की दिशा में भागे तो पता चला कि यह धमाका दो वाहनों (कार और ट्रक) की टक्कर का था। कार नालागढ़-पिंजौर हाईवे 205 से स्वारघाट की तरफ से आ रही थी और ट्रक ठीक विपरीत दिशा बिलासपुर की तरफ से आ रही थी। स्वारघाट चौक के नजदीक पहुँचते ही दोनों गाड़ी आमने सामने से टकरा गई। 

टक्कर के बाद ट्रक (Truck) कार को घसीटते हुए कुछ दूर तक ले गया। घसीटने के वजह से कार चालक अंदर ही फंसा रह गया था, जिसे कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। हादसे में कार को काफी नुकसान हुआ लेकिन गनीमत रहा कि कार सवार लोगों को चोटें आईं लेकिन जान नहीं गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची स्वारघाट की पुलिस टीम सड़क पर लगे जाम को खुलवाया। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ